Taiwan एक स्वतंत्र देश है और इसे देश मानना या न मानना चीन का अधिकार नहीं : ताइवान के विदेश मंत्री

Update: 2025-05-21 14:29 GMT

World वर्ल्ड: ताइवान के विदेश मंत्री लिन चिया-लुंग ने बुधवार को साफ शब्दों में कहा कि ताइवान एक स्वतंत्र देश है और इसे देश मानना या न मानना चीन का अधिकार नहीं है।उन्होंने कहा कि ताइवान लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनता है।

यह बयान उस समय आया है जब चीन ताइवान को अपना हिस्सा बताकर सैन्य और राजनीतिक दबाव लगातार बढ़ा रहा है। हाल के महीनों में चीन ने ताइवान के आसपास युद्धाभ्यास भी तेज कर दिए हैं। 

ताइवान के विदेश मंत्री ने कहा कि यदि उन्हें कभी चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मिलने का मौका मिले, तो वे मित्रता के भाव से हाथ मिलाना चाहेंगे। उन्होंने कहा, अगर वह मेरा हाथ वापस खींच लें, तो वह उनकी समस्या है


Tags:    

Similar News

null