Sydney सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के वित्त मंत्री जिम चाल्मर्स ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति से ऑस्ट्रेलिया पर सीधा असर सीमित रहेगा, लेकिन देश की आर्थिक वृद्धि पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलियाई ट्रेज़री के अनुसार, इन टैरिफ के कारण देश की वास्तविक GDP इस साल 0.1% कम हो सकती है और महंगाई दर में 0.2% की बढ़ोतरी हो सकती है।
सरकार को उपभोग खर्च में बढ़त और टैक्स कटौती से अर्थव्यवस्था में गति की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलियाई डॉलर 60 सेंट से नीचे चला गया है।