Canberra कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया एक नया इतिहास लिखने वाला है। पहली बार कोई महिला देश की आर्मी चीफ का पद संभालेगी। सुसान कोयल को आर्मी चीफ अपॉइंट किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इस फैसले का ऐलान किया। ऑस्ट्रेलिया के 125 साल के इतिहास में... आर्मी के इतिहास में पहली बार कोई महिला सबसे ऊंचे पद पर बनी रहेगी। वह जुलाई में पदभार संभालेंगी। सुसान कोयल अभी लेफ्टिनेंट जनरल हैं। वह लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट की जगह अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी। वह 1987 में आर्मी रिजर्व में शामिल हुई थीं। उन्होंने कमांड रोल में कई मिशन किए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान और वेस्ट एशिया में सेवा दी है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने नए मिलिट्री चीफ का ऐलान किया। डिफेंस मिनिस्टर रिचर्ड मार्लेस ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक मौका होगा।