बीजिंग। चीन में किंघई प्रांत के डेलींघा के शहर में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) ने यह जानकारी दी।

सीईएनसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र 38.44 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 97.37 डिग्री पूर्वी देशांतर में जमीन की सतह से आठ किलो मीटर की गहराई था। किंघई भूकंपीय एजेंसी के अनुसार अभी तक भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


Tags: