दुनिया के सबसे दौलतमंद अरबपति और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क के निकट भविष्य में भारत आने की अटकलें तेज हो गईं हैं। एलन मस्क के एक ट्विटर पोस्ट के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि एलन मस्क ने सोमवार को भारतीय वास्तुकला के प्रति अपना लगाव इतिहास परिभाषित के एक ट्विटर जवाब में व्यक्त किया, जिसके बाद यह पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा।‌ बता दें कि इस पोस्ट में उन्होंने लाल किले का एक सुंदर विवरण शेयर किया था।

एलन मस्क का ट्वीट

एलन मस्क लंबे वक्त से ट्विटर पर ट्वीट करते आ रहे हैं। लेकिन जबसे वह ट्विटर के मालिक बने हैं।‌ तब से ट्विटर पर बेहद सक्रिय हो गए हैं। आए दिन उनके ट्वीट सुर्खियों में रहते हैं। अब एलन मस्क का एक ताजा ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट को रीट्वीट कर कहा, 'यह आश्चर्यजनक है। मैंने 2007 में दौरा किया और ताजमहल भी देखा, जो वास्तव में दुनिया का एक अजूबा है।' उनके इस ट्वीट के बाद निकट भविष्य में भारत आने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है।‌

हिस्ट्री डिफाइंड का ट्वीट

इससे पहले हिस्ट्री डिफाइंड नाम के यूजर ने आगरा के लाल किले का एक स्तम्भ का चित्र ट्विटर पर साझा किया और लिखा कि आगरा में लाल किले के आगे का अद्भुत भाग, जिस पर एलन मस्क के आश्चर्यजनक रिप्लाई ने हर किसी के मन में नई उम्मीदें दें दी है।

बता दें कि 44 मिलियन अमरीकी डालर में ट्विटर के नए मालिक बने एलन मस्क इन दिनों एक बड़ी चर्चा का विषय बन चुके हैं। उनकी ट्विटर पर ताजमहल को लेकर की गई टिप्पणी पर कई भारतीय ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने मस्क के ट्वीट का जवाब देते हुए पूछा, 'जल्द ही भारत आने की कोई योजना है?' उपयोगकर्ताओं में से एक अजित शान ने ट्वीट किया, 'किसी भी निकट समय में फिर से भारत आने की योजना है? आइए इस यात्रा में उनकी अगली यात्रा के लिए एक यात्रा कार्यक्रम बनाएं ... हाहा।' जबकि एक अन्य ट्विटर यूजर उमाशंकर सिंह ने एक दोस्ताना अंदाज में ने ट्वीट कर कहा, 'अब कृपया इसे खरीदने के बारे में मत सोचो।'

आगरा का किला

आगरा का किला, जिसे 'लाल किला' भी कहा जाता है, भारत के आगरा में स्थित है। इसे महान मुगल सम्राट अकबर द्वारा वर्ष 1565 ईस्वी में डिजाइन और निर्मित किया गया था। इसे 1983 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है। यह गौरवशाली किला यमुना नदी के किनारे बना है।


Tags: