World वर्ल्ड: दक्षिण कोरिया के पूर्व कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह आगामी राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेंगे। हान ने एक दिन पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। दक्षिण कोरिया में जल्द ही 3 जून को राष्ट्रपति पद के लिए एक आकस्मिक चुनाव होने जा रहा है।

हान डक-सू, जो दक्षिण कोरिया की राजनीति में एक प्रमुख नाम हैं। उनका इस्तीफा और चुनावी मैदान में आने का फैसला दक्षिण कोरिया के राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देता है।अब इस चुनाव में हान डक-सू की उम्मीदवारी दक्षिण कोरिया की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकती है। राजनीतिक हलकों में इस चुनाव को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है, क्योंकि यह चुनाव देश की आगामी दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।


Tags: