Business बिजनेस: शनिवार सुबह कुम्हो टायर के ग्वांगजू स्थित सबसे बड़े संयंत्र में भीषण आग लग गई, जिससे कंपनी का उत्पादन अस्थायी रूप से रुक गया है। यह संयंत्र कुम्हो की वैश्विक उत्पादन क्षमता का लगभग 20% हिस्सा अकेले तैयार करता है, जिसकी वार्षिक क्षमता 1.2 करोड़ टायर है।
स्थानीय अग्निशमन एजेंसी के अनुसार, हादसे में एक कर्मचारी और दो दमकलकर्मी घायल हुए हैं। आग पर काबू पाने के लिए लगभग 355 दमकलकर्मी और 100 वाहन तैनात किए गए हैं। अनुमान है कि आग कई दिनों तक जल सकती है।
कंपनी ने बयान में कहा है कि वह उत्पादन में हुई क्षति की भरपाई के लिए अपने अन्य घरेलू कारखानों में निर्माण तेज करेगी। कुम्हो टायर की ग्राहक सूची में हुंडई, वोक्सवैगन और मर्सिडीज-बेंज जैसी बड़ी वाहन निर्माता कंपनियां शामिल हैं।