Brazil में सोशल सिक्योरिटी घोटाला, मंत्री कार्लोस लुपी ने दिया इस्तीफा

Update: 2025-05-03 16:29 GMT

World वर्ल्ड: ब्राज़ील के सोशल सिक्योरिटी मंत्री कार्लोस लुपी ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह कदम तब आया जब पिछले महीने सरकार ने INSS (नेशनल सोशल सिक्योरिटी इंस्टिट्यूट) में एक बड़े घोटाले का भंडाफोड़ किया। आरोप है कि एजेंसी ने पेंशनधारकों से एक अरब डॉलर से अधिक की ग़लत कटौतियां की थीं।

इस मामले में पहले ही INSS के प्रमुख एलेसांद्रो स्टेफानुटो को पद से हटा दिया गया था। हालांकि लुपी ने कहा है कि उनके खिलाफ किसी भी जांच में नाम नहीं है और उनकी मंत्रालय ने जांच में पूरा सहयोग किया।राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने लुपी की जगह मंत्रालय के कार्यकारी सचिव वोल्नी क्वेरोज़ को नया मंत्री नियुक्त किया है

Tags:    

Similar News

null