World वर्ल्ड: उत्तर कोरिया में एक नए युद्धपोत के लॉन्च के दौरान हुए हादसे के बाद संबंधित शिपयार्ड अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है। यह हादसा उत्तर-पूर्वी बंदरगाह चोंगजिन में हुआ, जहां 5,000 टन वजनी युद्धपोत की लॉन्चिंग की जा रही थी।
किम जोंग उन ने दोषियों को कड़ी सजा देने का आदेश दिया है।रिपोर्ट के अनुसार, चोंगजिन शिपयार्ड के प्रमुख इंजीनियर समेत अन्य कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सैटेलाइट तस्वीरों में देखा गया कि युद्धपोत आधा पानी में झुका हुआ है और उसका एक हिस्सा किनारे पर अटका हुआ है।