World वर्ल्ड: शनिवार रात अमेरिका के मिडवेस्ट और ओहायो नदी घाटी क्षेत्र में आए भीषण बवंडरों में कम से कम 25 लोगों की जान चली गई और हजारों संपत्तियाँ क्षतिग्रस्त हुईं। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केंटकी और मिसौरी रहे।
केंटकी के लॉरेल काउंटी में देर रात आए बवंडर से 17 लोगों की मौत हुई, जबकि पुलास्की काउंटी में एक और व्यक्ति की जान गई। गवर्नर एंडी बेशियर ने इस स्थिति को "कठिन सुबह" बताया और राहत कार्यों का जायजा लिया।
वहीं, मिसौरी में भी हालात गंभीर रहे। गवर्नर माइक कीहो ने राज्य में आपातकाल घोषित किया। यहां सात लोगों की मौत हुई, जिनमें से पांच की जान सेंट लुइस में गई। आपदा प्रबंधन एजेंसियाँ राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं।