स्पेन और पुर्तगाल में भीषण बिजली संकट

Update: 2025-04-28 18:29 GMT

World वर्ल्ड: सोमवार को आए एक बड़े बिजली संकट ने स्पेन और पुर्तगाल के कई हिस्सों को ठप कर दिया। इस ब्लैकआउट के चलते हवाई सेवाएं रुकीं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट थमा, अस्पतालों ने रूटीन सेवाएं बंद कर दीं और लोगों में घबराहट फैल गई।

सुबह 10:33 GMT से शुरू हुई इस समस्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है। दोनों देशों की सरकारों ने आपात बैठकें बुलाई हैं। स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने लोगों से शांति बनाए रखने और केवल आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लेने की अपील की है। बार्सिलोना और बास्क क्षेत्र में दोपहर बाद बिजली बहाल होनी शुरू हुई, लेकिन पूरे देश में बहाली की कोई तय समयसीमा नहीं है।

पुर्तगाल में भी पानी की सप्लाई बाधित होने की चेतावनी दी गई और लोग ज़रूरी सामान जैसे टॉर्च, बैटरी और जनरेटर खरीदने में जुट गए

Tags:    

Similar News

null