Seoul सियोल: दक्षिण कोरिया की कैबिनेट राष्ट्रपति चुनाव के लिए 3 जून की तारीख तय कर सकती है। यह फैसला मंगलवार को होने वाली बैठक में लिया जाएगा, जहां चुनाव के दिन अवकाश की मंजूरी भी दी जानी है। यह जानकारी एक सरकारी अधिकारी के हवाले से एक समाचार एजेंसी ने दी।

गत सप्ताह राष्ट्रपति यून सुक योल को उनके अल्पकालिक मार्शल लॉ आदेश के कारण पद से हटा दिया गया था। उन्होंने 3 दिसंबर को संसद की कार्यवाही रोकने के लिए सैन्य बलों को तैनात कर दिया था, जिसे संवैधानिक अदालत ने उनके पद की मर्यादा का उल्लंघन माना।

कानून के अनुसार, किसी राष्ट्रपति की मृत्यु या बर्खास्तगी की स्थिति में 60 दिनों के भीतर नए चुनाव कराना अनिवार्य है। हालांकि चुनाव की तारीख को लेकर अंतिम निर्णय कार्यवाहक राष्ट्रपति प्रधानमंत्री हान डक-सू द्वारा घोषित किया जाएगा


Tags: