सुरक्षा गार्ड की ड्रोन हमले में मौत, 2 घायल

ब्रेकिंग

Update: 2023-05-31 00:44 GMT

रूस. दक्षिण-पश्चिमी रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में मंगलवार सुबह यूक्रेन ने मॉस्को और आस-पास के क्षेत्र पर ड्रोन से हमला किया। यूक्रेनी हमले में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेलगोरोद के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने यह जानकारी दी।

गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने कहा कि हमले में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। सुरक्षा गार्ड को वहां विस्थापित नागरिकों की सुरक्षा में तैनात किया गया था। वहीं, घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक पीड़ित के पेट में गहरा घाव हुआ है, जबकि दूसरे को छाती में चोटें आई है। उनका ऑपरेशन किया गया है और अब वह आवश्यक उपचार प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा कई इमारतों को न्यूनतम क्षति पहुंची।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि क्षेत्रीय प्रमुख, आपात स्थिति मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मॉस्को और मॉस्को क्षेत्र पर ड्रोन हमले के बारे में जानकारी दी गई। दिमित्री पेसकोव ने कहा, सभी रूसी एजेंसियों ने इस स्थिति में सही ढंग से काम किया।


Tags:    

Similar News