BIJING बीजिंग। शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) अपनी स्थापना के बाद अब तक का सबसे बड़ा शिखर सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। दुनिया के सबसे अधिक जनसंख्या वाले और विशाल भौगोलिक क्षेत्र को कवर करने वाले इस संगठन को वैश्विक शासन में एक अहम शक्ति के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि एकजुटता और सहयोग ही वैश्विक जोखिमों और चुनौतियों से निपटने की कुंजी है।
सीजीटीएन द्वारा किए गए एक जनमत सर्वेक्षण के अनुसार, 38 देशों के 8,873 उत्तरदाताओं ने एससीओ की उपलब्धियों और चीन के योगदान को सकारात्मक रूप से आंका है। सर्वेक्षण में ‘शांगहाई भावना’ को व्यापक मान्यता मिली है। पिछले एक वर्ष में चीन ने घूर्णन अध्यक्ष के रूप में एससीओ ढांचे के भीतर व्यावहारिक सहयोग को गहराने पर जोर दिया और उल्लेखनीय परिणाम हासिल किए