वैज्ञानिकों ने किया दावा: मंगल ग्रह पर 4 अरब साल पहले आई थी ये भयानक बाढ़

दुनियाभर के कई वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर जीवन होने का दावा किया है। हालांकि

Update: 2020-11-27 05:11 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| दुनियाभर के कई वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर जीवन होने का दावा किया है। हालांकि अभी भी इस पर रिसर्च जारी है। इस बीच वैज्ञानिकों को एक हालिया स्टडी में पता चला है कि मंगल पर करीब चार अरब साल पहले भयानक बाढ़ आई थी। वहीं रिसर्चर्स का मानना है कि यह विशाल बाढ़ किसी उल्कापिंड की वजह से आई हो।

चार अरब साल पहले आई थी भीषण बाढ़

जैकसन स्टेट यूनिवर्सिटी, कॉर्नेल यूनिवर्सिटी, जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी और यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई के वैज्ञानिकों को ताजा स्टडी में चौंकाने वाले नतीजे मिले हैं। वैज्ञानिकों को इस दौरान पता चला कि मार्स पर चार अरब साल पहले भीषण बाढ़ आई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टडी के एक वैज्ञानिक अल्बर्टो जी फाइरान ने बताया कि क्यूरोसिटी रोवर को मिले सेडिमेंटोलॉजिकल डेटा के आधार पर पहली बार ऐसे विशाल बाढ़ का पता चला है।


Tags:    

Similar News

-->