World वर्ल्ड: रविवार तड़के यूक्रेन पर रूस ने अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया, जिसमें कीव क्षेत्र में एक महिला की मौत हो गई और कम से कम तीन लोग घायल हुए। यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, रूस ने कुल 273 ड्रोन छोड़े, जिनमें से 88 को मार गिराया गया। यह हमला मुख्य रूप से कीव, डनिप्रोपेत्रोव्स्क और डोनेत्स्क क्षेत्रों को निशाना बनाकर किया गया।
यह हमला उस समय हुआ जब दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच में तीन साल बाद प्रत्यक्ष बातचीत हुई थी। हालांकि, वार्ता में युद्धविराम पर सहमति नहीं बन पाई, लेकिन लगभग 1,000-1,000 युद्धबंदियों की अदला-बदली पर सहमति बनी।
हमले में एक चार वर्षीय बच्चा भी घायल हुआ है। कीव के दक्षिण में ओबुखिव ज़िले में रिहायशी इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। शनिवार को सूमी क्षेत्र में एक बस पर हमले में नौ नागरिकों की मौत हुई थी।