Russia-Ukraine War Breaking: रूस से बिना शर्त वार्ता को तैयार यूक्रेन के राष्ट्रपति Zelensky, बोले- बेलारूस बॉर्डर पर होगी बातचीत
बड़ी खबर
यूक्रेन-रूस के बीच रविवार को चौथे दिन की जंग जारी है. रूसी सेना जहां यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है, वहीं अब मसला बातचीत की टेबल पर लाने के प्रयास भी जारी हैं. दरअसल बेलारूस के अधिकारियों ने यूक्रेन से अपील की है कि वह रूस से बातचीत का ऑफर स्वीकार कर ले. बता दें कि इससे पहले जब क्रेमलिन ने कहा था कि वह यूक्रेन से बेलारूस में बात करने के लिए तैयार है तो यूक्रेन की ओर से कहा गया था कि वह बेलारूस में बात नहीं करेगा.
बेलारूस की सीमा पर रूस से बिना शर्त बातचीत को तैयार- जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी मीडिया के उस दावे का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि वे बेलारूस में बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं. जेलेंस्की ने साफ किया है कि बेलारूस में बातचीत नहीं होगी. जेलेंस्की ने कहा है कि बेलारूस के राष्ट्रपति ने जिम्मेदारी ली है. हम बिना किसी शर्त के बेलारूस की सीमा पर रूस के साथ बातचीत को तैयार हैं