नई दिल्ली: यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के रूसी ऐलान से पहले संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस हमला रोकने और शांति को एक मौका देने की अपील की थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उन्होंने पुतिन को फोन किया था लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा, वह खामोश रहे। उनकी खामोशी एक बड़े युद्ध की शुरुआत हो सकती है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि उनका देश रूस के लिए न तो कभी खतरा था, और न है और न भविष्य में रहेगा। आपने कहा है कि आप यूक्रेन को मुक्त करेंगे लेकिन यूक्रेन के नागरिक पहले से आजाद हैं। हम नाजी नहीं है, हमने नाजीवाद पर विजय पाने के लिए 80 लाख लोगों का बलिदान दिया है।



यूक्रेन में बेलारूस की सेना भी दाखिल हुई
खबर यह भी आ रही है कि यूक्रेन पर हमले में रूसी सेना का साथ बेलारूस की सेना भी दे रही है। बेलारूस की सेना यूक्रेन की सीमा में दाखिल हो चुकी है।
सायरन बजाकर लुहांस्क शहर को खाली करने को कहा
यूक्रेन सरकार ने सायरन बजाकर लुहांस्क शहर को खाली करने के लिए कहा है। यूक्रेन का कहना है कि इस शहर पर मिसाइल से हमला हो सकता है। लोग दहशत में है और लुहांस्क की सड़कों पर वाहनों का रेला लग गया है।


Tags: