रूस ने भारत को भेजे आपातकालीन दवाओं का बड़ी खेप, कहा- हर प्लेटफॉर्म पर भारत के साथ

सिंगल डोज वाली 'स्पुतनिक लाइट' के लिए भी रूस ने प्रस्ताव दिया है। भारत में अभी इसे मंजूरी मिलनी बाकी है।

Update: 2021-05-25 07:25 GMT

उन्होंने कहा कि भारत में स्पुतनिक का प्रोडक्शन तीन फेज में होगा। सबसे पहले रूस से तैयार कुछ वैक्सीन भारत भेजी जाएगी, जिसकी आपूर्ति पहले ही शुरू हो चुकी है। दूसरे चरण में आरडीआईएफ बड़ी ताताद में वैक्सीन भारत भेजेगा। यह उपयोग के लिए तैयार होगी लेकिन इसे बोतलों में भारत में ही भरा जाएगा।


तीसरे चरण में रूस भारतीय कंपनी को टेक्नोलॉजी का ट्रांसफर करेगी, जिसके बाद वहीं (भारत) इसका उत्पादन शुरू हो जाएगा। तीनों चरणों को मिलाकर भारत को स्पुतनिक वैक्सीन की 85 करोड़ से ज्यादा डोज मिलेंगी।


बाला वेंकटेश वर्मा ने कहा है कि मौजूदा प्लान यह है कि फाइनली भारत में 85 करोड़ से ज्यादा स्पुतनिक वैक्सीन तैयार होंगी। यानी दुनिया में स्पुतनिक की 65-70 फीसदी डोज भारत में उत्पादित की हुई होंगी। वेंकटेश वर्मा ने ये भी कहा है कि सिंगल डोज वाली 'स्पुतनिक लाइट' के लिए भी रूस ने प्रस्ताव दिया है। भारत में अभी इसे मंजूरी मिलनी बाकी है।




Tags:    

Similar News

-->