Russia रूस : रूस के रियाजान क्षेत्र में स्थित एक बारूद फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 130 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा राजधानी मॉस्को से लगभग 250 किलोमीटर दूर शिलोव्स्की जिले के इलास्टिक संयंत्र में हुआ।
रूसी आपातकालीन मंत्रालय ने जानकारी दी कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन मलबे में खोज और बचाव कार्य अब भी जारी है। घटनास्थल से दो और शव बरामद किए गए हैं, जिससे मृतकों की संख्या 11 हो गई है।