World वर्ल्ड: हाल ही में यूक्रेन पर रूस के एक बड़े हमले में कई ड्रोन, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं, जिनसे कई घरों और बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा और कम से कम सात लोग घायल हुए।यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से वायु रक्षा प्रणालियों को और मजबूत करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि रूस जब तक सक्षम रहेगा, तब तक ऐसे हमले जारी रहेंगे। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, रूस ने एक रात में 477 ड्रोन और 60 मिसाइलें दागी, जिनमें से अधिकांश को यूक्रेनी सेना ने नष्ट कर दिया।