इस हफ्ते की शुरूआत में फ्लोरिडा के एक रेस्तरां में कर्मचारियों के साथ बहस होने के बाद चार महिलाओं ने उसपर जमकर हमला बोल दिया। इस घटना की एक वीडियो को पाम बीच काउंटी शेरिफ के ऑफिसियल हैंडल से ट्वीट किया गया है, जिसे किसी कस्टमर ने रिकॉर्ड किया था। द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को लैंटाना यह घटना हुई। दरअसल इन महिलाओं ने रेस्तरां से अपना खाना ऑर्डर कर रखा था। इस बीच कैशियर से इनकी कुछ बहस हुई, जिसके बाद इनके बीच मार-पीट हो गई। शेरिफ कार्यालय की से कहा गया कि एक महिला और कैशियर के बीच यह विवाद शुरू हुआ। इसके बाद उसने कथित तौर पर कर्मचारी के ऊपर थूक दिया और उसके साथ मारपीट भी की।

इसी दौरान बहस के बीच वह अपनी कार से बाहर आई और कर्मचारी पर हमला कर दिया। इस बीच बाकी महिलाएं भी कार से बाहर आ गईं और रेस्तरां कर्मचारी की जमकर पिटाई कर डाली। न्यूयॉर्क पोस्ट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से एक कैश चोरी करने के लिए रेस्तरां के अंदर भी गई।

विभाग के अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि महिला संदिग्धों में से एक ने काउंटर पर पहुंचकर रजिस्टर से पैसे हड़प लिए। वहीं, पुलिस का कहना है कि इन महिलाओं की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना को अंजाम देने के बाद महिलाएं अपनी कार में बैठती है और वहां से निकल जाती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विटर पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "क्या कोई इन 4 महिलाओं को पहचानता है? जिन्होंने रेस्तरां के कर्मचारी पर हमला किया था?"


Tags: