Romania के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया

Update: 2025-05-05 16:29 GMT

World वर्ल्ड: रोमानिया के प्रधानमंत्री मार्सेल सिओलाकु ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह कदम उन्होंने उस समय उठाया जब उनके समर्थित उम्मीदवार राष्ट्रपति चुनाव के रन-ऑफ में नहीं पहुंच सके।

सिओलाकु की सेंटर-लेफ्ट सोशलिस्ट पार्टी ने कहा है कि वह प्रो-वेस्टर्न गठबंधन से अलग हो रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्य अंतरिम रूप में काम करते रहेंगे, जब तक नया बहुमत सामने नहीं आता या नया प्रधानमंत्री नहीं चुना जाता।

इस राजनीतिक घटनाक्रम ने रोमानिया की स्थिरता पर सवाल उठाए हैं, विशेष रूप से उस समय जब देश को आर्थिक और सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है


Tags:    

Similar News

null