इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना हॉलीवुड की हॉट सेलिब्रेटीज में से एक हैं। सिंगर ने मई के महीने बॉयफ्रेंड A$AP Rocky के बेटे को जन्म दिया था। मां बनने के बाद एक बार फिर रिहाना पब्लिक प्लेस पर स्पॉट होने लगी हैं। इसी बीच रविवार शाम न्यू मॉम को बॉयफ्रेंड के साथ नाइट डेट एंजॉय करते हुए देखा गया, जहां एक साथ कपल का जबरदस्त अंदाज देखने को मिला।




सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रिहाना ब्लैक कलर के ग्लॉसी कॉर्सेट टॉप के साथ मैचिंग लैंगिग में नजर आ रही हैं।



इस लुक को उन्होंने ब्लैक लैदर ओपन कोट और मैचिंग हील्स से टीम-अप किया हुआ है। गोरे चेहरे पर काला चश्मा और कर्ली ओपन हेयर्स वह काफी जच रही हैं यानी ओवरऑल लुक में रिहाना काफी ग्लैमरस लग रही हैं।

PunjabKesari


इस दौरान उनके बॉयफ्रेंड भी काफी डैशिंग लग रहे हैं। वह इस दौरान व्हाइट टी के साथ ब्लू निकर और कोट में नजर आ रहे हैं।


एक साथ चलते हुए दोनों कैमरे के सामने परफेक्ट कपल गोल्स दे रहे हैं।



बता दें, रिहाना ने 13 मई, 2022 को A$AP Rocky के बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया था। कपल अपने बेटे के साथ अब खूब क्वालिटी टाइम स्पैंड करता है।


Tags: