World वर्ल्ड: 24 मार्च 2025 को, लगभग 200 वेनेज़ुएला Venezuela नागरिक अमेरिका से डिपोर्ट होकर अपने देश लौटे। एक विमान ने कराकस के पास स्थित माईकेटिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया। यह फ्लाइट होंडुरस के रास्ते अमेरिका से आई थी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अवैध विदेशियों पर कड़ी कार्रवाई के तहत यह डिपोर्टेशन की प्रक्रिया जारी है।
यह उड़ान अमेरिका सरकार की उस नीति का हिस्सा है, जिसके तहत अवैध रूप से अमेरिका में रहने वाले अप्रवासी नागरिकों को वापस उनके देश भेजा जा रहा है। डिपोर्टेशन के बाद, वेनेज़ुएला के सुरक्षा बलों के सदस्य डिपोर्ट किए गए नागरिकों का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर तैनात थे।