World वर्ल्ड: चीन ने मार्च 2025 के अंत तक 1,482 गीगावॉट की पवन और सौर ऊर्जा क्षमता हासिल कर ली है, जो देश की थर्मल पावर क्षमता से अधिक है। यह पहली बार है जब चीन में नवीकरणीय ऊर्जा का कुल इंस्टॉल्ड कैपेसिटी Fossil फ्यूल्स आधारित बिजली उत्पादन से आगे निकली है।
हालांकि चीन अब भी कोयला आधारित बिजली संयंत्र शुरू कर रहा है, उसने नवीकरणीय ऊर्जा में तेज़ी से विस्तार किया है। 2030 तक 1,200 गीगावॉट का लक्ष्य तय किया गया था, जो छह साल पहले ही पूरा हो गया। फिर भी, ग्रिड एक्सेस की चुनौतियाँ बनी हुई हैं, जिससे उत्पादन की तुलना में उपभोग में वृद्धि धीमी है।
इस साल की पहली तिमाही में पवन और सौर ऊर्जा ने कुल विद्युत आपूर्ति का 22.5% हिस्सा दिया, जबकि इंस्टॉल्ड कैपेसिटी का यह हिस्सा 50% से अधिक है।