ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुनर्निर्माण में महीनों का समय लग है
World वर्ल्ड: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा है कि दक्षिण-पूर्वी हिस्से में आई बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है और इससे उबरने में कई महीने लगेंगे। न्यू साउथ वेल्स के हंटर और मिड नॉर्थ कोस्ट क्षेत्रों में तीन दिन लगातार बारिश से 50,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। बाढ़ से दर्जनों गांवों में पानी भर गया और कई लोग कट-ऑफ हो गए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह संकट कुछ दिनों या हफ्तों में खत्म नहीं होगा, बल्कि पूरी रिकवरी में वक्त लगेगा। बाढ़ ने ऑस्ट्रेलिया की डेयरी इंडस्ट्री को भी बुरी तरह प्रभावित किया है।न्यू साउथ वेल्स आपदा सेवा ने लगभग 800 घरों को अस्थायी रूप से रहने योग्य नहीं बताया है।