यूक्रेन के मारियुपोल शहर पर अब पुतिन का कब्जा, यूक्रेनी सेना ने दूसरे देशों से मांगी मदद

Update: 2022-04-21 10:20 GMT

कीव: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐलान कर दिया है कि यूक्रेन के मारिउपोल शहर को 'सफलतापूर्वक स्वतंत्र' करवा लिया गया है। हालांकि पुतिन ने अपनी सेना से कहा है कि शहर में यूक्रेन के आखिरी स्ट्रॉन्गहोल्ड ऐजोव्स्टल पर हमला न करें।

राष्ट्रपति पुतिन के रक्षा मंत्री की तरफ से जानकारी मिलने के बाद अपनी सेना की पीठ थपथपाई है। रक्षा मंत्री ने पुतिन को जानकारी दी कि स्टील प्लांट के अलावा शहर पर रूस की सेना का नियंत्रण हो गया है।
आपको बताते चलें कि बिना स्टील प्लांट पर कब्जा किए रूस मारिउपोल में पूरी जीत घोषित नहीं कर सकता है। हालांकि मारिउपोल एक अहम शहर है और अगर रूस उसपर कब्जा करने का दावा करता है तो इसका सांकेतिक बड़ा महत्व है। बता दें कि जब से युद्ध शुरू हुआ है मारिउपोल शहर को बड़ा नुकसान हुआ है।
इससे पहले फरवरी में ही रूस ने डोनेट्स्क और लुहांस्क को स्वतंत्र घोषित कर दिया था। इससे पहले फरवरी में ही रूस ने डोनेट्स्क और लुहांस्क को स्वतंत्र घोषित कर दिया था। इसके बाद ही रूस ने 24 फरवरी को रूस पर हमला कर दिया। साल 2014 से यूक्रेन को अस्थिर करने के लिए कोयला और स्टील का उत्पादन करने वाले डोनबास पर रूस की नजर है।
Tags:    

Similar News