Iran ईरान: क्रेमलिन ने शुक्रवार को जानकारी दी कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इज़राइल के प्राइम मिनिस्टर बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत हुई, जिसमें मिडिल ईस्ट और ईरान के हालात पर चर्चा की गई। इस दौरान पुतिन ने नेतन्याहू से कहा कि रूस ईरान के मामले में मध्यस्थता करने के लिए तैयार है और इसके लिए वह इज़राइल के साथ सहयोग बढ़ाने को तैयार है।
पुतिन ने नेतन्याहू को आश्वासन दिया कि रूस इलाके में स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी राजनीतिक और कूटनीतिक प्रयासों को तेज़ करने का पक्षधर है। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों पर आपसी समझ को बढ़ाने और साझा प्रयासों को मजबूत करने पर सहमति जताई।
यह फोन कॉल विशेष रूप से इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें रूस का मध्यस्थ बनने का प्रस्ताव क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।