मस्जिद में प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग Video, तेहरान में भारी बवाल

देखें वीडियो

Update: 2026-01-10 01:08 GMT

तेहरान। ईरानी प्रदर्शनकारियों ने तेहरान में अल-रसूल मस्जिद में आग लगा दी. ईरान में जनता का विरोध बड़ा रूप लेता जा रहा है और सामने आए वीडियो इसका सबूत दे रही हैं. प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ ईरान की राजधानी तेहरान और अन्य शहरों में मार्च कर रही है. इसे ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की सरकार के खिलाफ पिछले कुछ सालों में सबसे बड़ा प्रदर्शन कहा जा रहा है.

प्रदर्शनकारियों को खामेनेई की सत्ता उखाड़ फेंकने और दिवंगत शाह के निर्वासित बेटे रेजा पहलवी को वापस ईरान की गद्दी सौंपने के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है. ईरान के हर उम्र और हर तबके के लोग इस आंदोलन में भाग ले रहे हैं. यह महंगाई के खिलाफ शुरू प्रदर्शन से कहीं बड़ा आकार और मतलब ले चुका है.

जब ईरानी सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर नकेल कसने के प्रयासों को तेज कर रही है, एक बुजुर्ग महिला प्रदर्शनकारी का इस्लामी शासन को चुनौती देने वाला एक वीडियो वायरल हो गया है और यह वहां की आर्थिक कठिनाई और जनता में बढ़ते गुस्से से प्रेरित राष्ट्रव्यापी आंदोलन का प्रतीक बन गया. वायरल क्लिप में महिला के मुंह से खून बहता दिख रहा है. उसे तेहरान की सड़कों पर मार्च करते और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए देखा जा सकता है.

वह चिल्लाती है, "मैं डरती नहीं हूं. मुझे मरे हुए 47 साल हो गए हैं."



Tags:    

Similar News