यूक्रेन विवाद के बीच राष्ट्रपति जो बाइडेन की व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात, रूस की सेना ने तीन तरफ से बॉर्डर घेरा

Update: 2022-02-12 10:25 GMT

नई दिल्ली: अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि यूक्रेन पर रूस कभी भी हमला कर सकता है। इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूस के राष्ट्रपति से व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत हुई है। व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि की है। 

इससे पहले अमेरिका ने एडवाइजरी जारी कर अपने लोगों से यूक्रेन छोड़ने को कहा है। अमेरिका द्वारा जारी किए गए एडवाइजरी में कहा गया है, 'कोविड-19 व यूक्रेन पर संभावित रूस के हमले को देखते हुए वहां की यात्रा न करें, जो वहां हैं वे तुरंत देश छोड़ दें। यदि वहीं रहना है तो अतिरिक्त एहतियात बरतें और रूस के हमले से बचने की क्षमता रखें।'
अमेरिका यूक्रेन की राजधानी कीव में अपने दूतावास को खाली करने के लिए तैयार है। दरअसल, खुफिया अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन पर रूस कभी भी हमला कर सकता है। अमेरिका का दावा है कि रूस की सेना कीव कभी भी पहुंच सकती है।
रूस यूक्रेन पर हमले से इनकार कर चुका है। हालांकि, उसने सीमा पर 10 हजार से अधिक सैनिकों को तैनात कर दिया है। अमेरिका ने शुक्रवार को कहा था कि रूस यूक्रेन पर बमबारी कर सकता है। अमेरिका ने कहा कि वो अपने नागरिकों को 48 घंटे के भीतर यूक्रेन छोड़ने को कहेगा। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि किसी भी स्थिति में अगले 24 से 48 घंटों में हमारे नागरिकों को यूक्रेन छोड़ देना चाहिए।

Tags:    

Similar News

-->