World वर्ल्ड: रूस के क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मंगलवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति और संघर्षविराम पर संयुक्त मसौदा तैयार करना एक जटिल प्रक्रिया होगी, जिसके लिए कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं की जा सकती।

पेसकोव के अनुसार, दोनों पक्ष अलग-अलग मसौदे तैयार करेंगे और फिर आपसी विचार-विमर्श और संपर्क के ज़रिए एक साझा मसौदे पर काम होगा।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर ज़ेलेन्स्की से बातचीत की। ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच संघर्षविराम पर बातचीत शुरू करने का प्रयास किया जाएगा


Tags: