पोप फ्रांसिस ने युवाओं से की पृथ्वी को बचाने और विश्व में शांति की अपील

पोप फ्रांसिस ने अपने एक हमनाम संत के जन्मस्थान असीसी का दौरा किया। संत प्रकृति प्रेमी थे। पोप ने शनिवार को जीवाश्म ईंधन का त्याग करने की अपील करते हुए कहा कि पुरानी पीढ़ी यह नहीं जानती थी कि इस पृथ्वी को कैसे बचाया जा सकता है और शांति सुनिश्चित की जा सकती है। युवा वर्ग से उन्होंने कहा कि वे पृथ्वी को बचाने और दुनिया की अर्थव्यवस्था को गरीबों के प्रति और अधिक जवाबदेह बनाने के लिए कार्य करें। उनकी तरफ दुनिया उम्मीद की नजर से देख रही है।

Update: 2022-09-25 00:54 GMT

मध्य इटली के पहाड़ी शहर में शनिवार को अपने संक्षिप्त दौरे में फ्रांसिस ने करीब 1000 युवाओं को संबोधित किया। वहां जमा युवाओं में से कुछ अर्थशास्त्री जबकि अन्य पर्यावरण केंद्रित स्टार्ट-अप से जुड़े लोग थे। इस कार्यक्रम में दुनिया भर से आए प्रतिभागी शामिल हुए।

Tags:    

Similar News

-->