गोल्फ क्लब में ट्रंप को मारने की साजिश नाकाम, गन के साथ संदिग्ध की हुई गिरफ्तारी

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-08-05 01:53 GMT

अमेरिका। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कैलिफोर्निया दौरे से पहले लॉस एंजिलिस के पास स्थित उनके ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब के बाहर एक संदिग्ध व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ विभाग (LACSD) के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 38 वर्षीय जीनिन जॉन टेले (Jeanine John Taele) के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया के डाउनी का रहने वाला है.

शेरिफ विभाग के अनुसार, रविवार को आरोपी को गोल्फ क्लब की पार्किंग में रोका गया. उसकी कार की तलाशी लेने पर एक पिस्तौल और प्रतिबंधित आर्मर-पियर्सिंग (कवच भेदी) गोलियां बरामद हुईं. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी गोल्फ क्लब परिसर में घूमते हुए फोटो और वीडियो बना रहा था तथा सुरक्षा व्यवस्था की गतिविधियों पर नजर रखता हुआ दिखाई दिया.

आरोपी को छिपाकर हथियार रखने और प्रतिबंधित गोला-बारूद रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच एफबीआई की जॉइंट टेररिज्म टास्क फोर्स और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के साथ मिलकर की जा रही है. फिलहाल आरोपी हिरासत में है और जांच जारी है.

डोनाल्ड ट्रंप इस सप्ताह कैलिफोर्निया में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (RNC) के फंडरेजिंग डिनर में शामिल होने वाले हैं. उनकी यात्रा से पहले हुई इस गिरफ्तारी को सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.



Tags:    

Similar News