Kwale क्वेले: केन्या के तटीय क्षेत्र क्वाले में आज एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मसाई मारा राष्ट्रीय आरक्षित वन में पर्यटकों को ले जा रहे एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना एक पहाड़ी और जंगली इलाके में हुई। विमान दयानी हवाई पट्टी से 40 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। क्वाले काउंटी के आयुक्त स्टीफन ओरिंडे ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। दुर्घटना के समय विमान में 12 लोग सवार थे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जाँच जारी है।