पाकिस्तान की चाल: जल क्षेत्र की सीमा का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए पकड़ा 17 भारतीय मछुआरे

न्यायिक प्रक्रिया में देरी होने के कारण कई बार तो मछुआरे एक-एक साल तक जेलों में कैद रहने को मजबूर होते हैं।

Update: 2021-02-28 11:12 GMT

पाकिस्तान ने अपने जल क्षेत्र की सीमा का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए 17 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया है। उनकी तीन नावों को भी जब्त कर लिया। पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि इन मछुआरों को जुडीशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और पुलिस को सौंप दिया गया।

पाकिस्तान के अधिकारी का कहना है कि जब ये लोग पाकिस्तान की सीमा में घुस रहे थे तो उन्हें चेतावनी भी दी गई, लेकिन उसको इन्होंने नहीं माना। यह घटना पाकिस्तानी जल क्षेत्र में सर क्रीक की है। इन मछुआरों को कराची की जेल भेजा गया है। एक साल पहले भी पाकिस्तान ने 23 मछुआरों को पकड़ते हुए उनकी चार वोट जब्त कर ली थीं।

भारत और पाकिस्तान दोनों ही मछुआरों की गिरफ्तारी करते रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण अरब सागर में सीमा को लेकर सही अंदाजा नहीं लग पाता। मछुआरे तकनीकी रूप से इतने सक्षम नहीं हैं कि वे अपनी सही लोकेशन को जान सकें। लालफीताशाही और न्यायिक प्रक्रिया में देरी होने के कारण कई बार तो मछुआरे एक-एक साल तक जेलों में कैद रहने को मजबूर होते हैं।


Tags:    

Similar News

-->