Pakistan: क्वेटा में सुरक्षा बल मुख्यालय के बाहर भीषण विस्फोट; 8 की मौत, कई घायल
Pakistan पाकिस्तान : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में फ्रंटियर कोर के तीन जवानों समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि यह विस्फोट क्वेटा के ज़रघून रोड के पास हुआ।
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने इस हमले को नाकाम कर दिया और क्वेटा स्थित फ्रंटियर कोर मुख्यालय में घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार आतंकवादियों को मार गिराया।
बलूचिस्तान स्वास्थ्य विभाग ने शहर भर के अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया है।
विस्फोट में घायल हुए लोगों को सिविल अस्पताल के दुर्घटना एवं आपातकालीन विभाग और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।