Pakistan में महंगाई की मार, और नेताओ की बल्ले बल्ले

Update: 2025-03-22 05:13 GMT

वर्ल्ड | पाकिस्तान में जहां जनता आटा, दाल और चावल जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रही है, वहीं देश के मंत्रियों ने अपनी सैलरी में 188% की बढ़ोतरी कर ली है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में आम लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं, लेकिन सत्ताधारी नेता खुद के लिए सुविधाएं बढ़ाने में लगे हैं।

जनता परेशान, नेता ऐश में

पाकिस्तान में आटा 150 रुपये किलो, दाल 300 रुपये किलो और चावल 400 रुपये किलो तक पहुंच चुका है। जनता को एक वक्त की रोटी के लिए जूझना पड़ रहा है, लेकिन सरकारी मंत्रियों ने अपने वेतन में भारी इजाफा कर लिया।

आर्थिक संकट के बावजूद वेतन बढ़ोतरी

पाकिस्तान पहले से ही आईएमएफ से कर्ज लेकर किसी तरह अपनी अर्थव्यवस्था चला रहा है, लेकिन इसके बावजूद नेताओं की सैलरी में 188% की बढ़ोतरी ने आम जनता को झकझोर दिया है।

सोशल मीडिया पर नाराजगी

इस फैसले के खिलाफ सोशल मीडिया पर भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोग सरकार पर जनता की अनदेखी करने और सिर्फ खुद के फायदे की नीतियां बनाने का आरोप लगा रहे हैं।


Tags:    

Similar News