पांकिस्‍तान के सबसे बड़े सूबे पंजाब विधानसभा में आज जमकर हंगामा हुआ। ये हंगामा उस वक्‍त हुआ जब सूबे का नया मुख्‍यमंत्री चुनने के लिए विधानसभा सत्र बुलाया गया था। समा टीवी के मुताबिक असेंबली में डिप्‍टी स्‍पीकर दोस्‍त दोस्त मुहम्मद मजारी पर लोटस फेंके गए। बौखलाए पीटीआई सदस्यों ने उन्हें थप्पड़ भी मारा। बाद में वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी दोस्‍त को अपने साथ सुरक्षाघेरे में लेकर बाहर चले गए।




Tags: