बाइडेन के बयान पर आगबबूला पाकिस्तान, अमेरिका पर बरसे नेता

Update: 2022-10-15 07:59 GMT

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि, पाकिस्तान "दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक" है, क्योंकि पाकिस्तान के पास "बिना किसी सामंजस्य के परमाणु हथियार" हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये टिप्पणी गुरुवार को डेमोक्रेटिक कांग्रेस अभियान समिति के एक स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए की है, जिसपर पाकिस्तान आगबबूला हो गया है और अमेरिका के खिलाफ पाकिस्तानी सेना काफी सख्त बयानबाजी कर रहे हैं। व्हाइट हाउस की तरफ से बाइडने का जो बयान जारी किया हगया है, उसमें बाइडेन ने ये कहा है, कि "जो मुझे लगता है, वह शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है: पाकिस्तान। जिसके पास बिना किसी सामंजस्य के परमाणु हथियार है।"

अमेरिकी राष्ट्रपति की ये टिप्पणी वैश्विक स्तर पर बदलती भू-राजनीतिक स्थिति के संदर्भ में आई है। बाइडेन ने यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर कहा कि, दुनिया तेजी से बदल रही है और देश अपने गठबंधनों पर पुनर्विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि,"मैं वास्तव में इस बात पर विश्वास करता हूं, कि दुनिया हमें देख रही है। यहां तक ​​कि हमारे दुश्मन भी हमें यह पता लगाने के लिए देख रहे हैं, कि हम इसका पता कैसे लगाते हैं, हम क्या करते हैं।" बाइडेन का ये बयान परमाणु बमों के लापरवाह निर्माण को लेकर थी और तमाम रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि पाकिस्तान काफी तेजी के साथ परमाणु हथियारों का निर्माण कर रहा है। बुलेटिन ऑफ अटॉमिक साइंटिस्ट की ताजा रिपोर्ट में पाकिस्तान के पास करीब 165 परमाणु बम होने की बात कही गई है, लेकिन चेतावनी ये दी गई है, कि पाकिस्तान जिस रफ्तार से परमाणु बमों का निर्माण कर रहा है, उस हिसाब से पाकिस्तान के पास साल 2025 तक 200 के करीब परमाणु बम हो जाएंगे।

बाइडेन के बयान पर पाकिस्तान की तरफ से सख्त प्रतिक्रिया दी जा रही है। खासकर इमरान खान की पार्टी अमेरिका के साथ साथ शहबाज शरीफ की सरकार पर भी हमलावर है और अमेरिका के खिलाफ सख्त बयान जारी करने की मांग कर रही है। इस बीच पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने बाइडेन के बयान को खारिज कर दिया और उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को "निराधार" कहा है। उन्होंने कहा कि, "अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों ने एक बार नहीं बल्कि कई बार पाकिस्तान के परमाणु डेटरेंड को वेरिफाई किया है और कहा है, कि हमारी कमान और नियंत्रण प्रणाली सुरक्षित है।"


Tags:    

Similar News