पाकिस्तान ने 200 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

Update: 2023-06-03 01:01 GMT

पंजाब। पाकिस्तान सरकार द्वारा लगभग 200 भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया। तस्वीरें अमृतसर के अट्टारी सीमा से हैं। पाकिस्तान से लौटे मछुआरे अनिकेत ने बताया, "मैं गुजरात का रहने वाला हूं। दो साल पहले मछली पकड़ते वक्त पानी के बहाव की वजह से सीमा पार चला गया था। वहां करीब 265 भारतीय मछुआरे हैं। हम सरकार से कहेंगे की उनको भी जल्द छुड़ाएं।" 

मछुआरा उमर का कहना है कि मैं 30 महिने से पाकिस्तान की जेल में था। मछली पकड़ते समय हम सीमा पार कर गए थे जिसके बाद पाकिस्तान की पुलिस आई और हमको पकड़कर ले गई। हम सरकार से कहेंगे कि वह लोग उधर (पाकिस्तान) नाजायज़ सज़ा काट रहे हैं उनको जल्द वहां से वापस लाएं। 

Tags:    

Similar News

-->