Pakistan ने एयरस्पेस प्रतिबंध बढ़ाया

Update: 2026-07-19 09:17 GMT

Karachi कराची: पाकिस्तान के एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, पाकिस्तान ने शनिवार को भारतीय विमानों के लिए अपने एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) को बंद रखने की समय-सीमा 24 अगस्त तक बढ़ा दी है। पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी (PAA) की ओर से जारी 'नोटिस टू एयरमेन' (NOTAM) के अनुसार, यह प्रतिबंध भारत में रजिस्टर्ड, संचालित, स्वामित्व वाले और लीज पर लिए गए विमानों पर लागू होता है। इसमें कहा गया है कि भारतीय सैन्य और नागरिक विमानों द्वारा पाकिस्तानी एयरस्पेस के इस्तेमाल पर लगी रोक जारी रहेगी।

पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, के बाद पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए कदमों के तहत भारत ने भी पाकिस्तान में रजिस्टर्ड सभी विमानों, एयरलाइंस और सैन्य उड़ानों पर जवाबी तौर पर एयरस्पेस बैन लगा रखा है। पहलगाम हमले के बाद तनाव के कारण दोनों देशों ने पिछले साल एक-दूसरे की एयरलाइंस के लिए अपना-अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था।

Tags:    

Similar News