सामरिक और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री की वैश्विक आपूर्ति पर चीन पर अधिक निर्भरता से अमेरिका में इनके प्रवाह में व्यवधान आ रहा है। अमेरिका रक्षा विभाग ने बात एक समीक्षा बैठक में कही है।

रक्षा विभाग की एक रिपोर्ट में कहा गया है '' सामरिक और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री की आपूर्ति श्रृंखला चीन में ही केन्द्रित है और इससे वस्तुओं की आपूर्ति में व्यवधान, व्यापार पद्धतियों के राजनीतिकरण तथा बलात मजदूरी जैसी चीजों का खतरा अधिक है। समीक्षा बैैठक में यह चेतावनी भी दी गई है कि आपूर्ति में व्यवधान होने की दशा में इसका सबसे अधिक खामियाजा नागरिक अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।


Tags: