World वर्ल्ड: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से न्यूक्लियर रेगुलेटरी कमीशन को नियमों में कटौती और परमाणु संयंत्रों के लाइसेंस की प्रक्रिया को तेज करने का आदेश दिया है। उनका लक्ष्य वर्षों लंबी इस प्रक्रिया को घटाकर 18 महीनों तक लाना है।
यह आदेश डेटा सेंटर्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी ऊर्जा मांग के बढ़ते दबाव के मद्देनज़र दिए गए हैं। ट्रंप प्रशासन अब रक्षा विभाग को सैन्य ठिकानों पर परमाणु संयंत्र स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपने की योजना बना रहा है।
साथ ही, यूरेनियम उत्पादन और संवर्धन को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सुरक्षा मानकों में ढील दी गई तो नई तकनीक वाले छोटे परमाणु रिएक्टर (SMRs) गंभीर खतरे पैदा कर सकते हैं।