रातोंरात लड़के की एक आंख गायब हो गई, गहरी नींद में सोया था, सुबह जगह तो नहीं थी आंख

Update: 2023-02-20 13:54 GMT

फ्लोरिडा। सुबह उठकर आपको पता चले कि शरीर का एक अंग रातो-रात गायब हो गया है, तो उस समय क्या आपका हाल होगा ? कुछ ऐसा ही हुआ फ्लोरिडा में एक 21 के साल के लड़के के साथ। लड़का सुबह उठा तो हैरान रह गया क्योंकि रात में उसकी एक आंख गायब हो गई। लड़का परेशान हो गया कि वह अच्छा-भला रात को गहरी नींद में सोया था फिर उसकी आंख कैसे गायब हो गई।

21 साल के युवक माइकल क्रुमहोल्ज़ रात में सोया और सुबह जब जागा तो उसकी एक आंख नहीं थी। दरअसल, जब वह सो रहा था तो उसकी एक आंख कीड़े ने खा ली। माइक पिछले 7 साल से कॉन्टैक्ट लेंस लगाता आ रहा है। कॉन्टैक्ट लेंस लगाने वालों को सोने से पहले इसे उतारना होता है लेकिन उस दिन माइकल इसे निकालना भूल गया। रात को उसके बिस्तर पर परजीवी चढ़ गया और उसने उसकी आंख खा ली। उल्लेखनीय है कि कुछ परजीवी या पैरासाइट्स ऐसे भी होते हैं जो शरीर के अंगों को खाते हैं। सुबह जब माइकल उठा तो उसकी आंख में असहनीय दर्द हो रहा था, जिसके बाद वह डॉक्टर के पास गया। डॉक्टर ने जब माइकल की आंखें देखीं तो हैरान रह गया, क्योंकि उसकी एक आंख को पैरासाइट ने खा लिया था। पहले तो माइक को यकीन ही नहीं हुआ और वह कई डॉक्टरों के पास गया लेकिन जब सभी ने यही जवाब दिया तो उसने निराश मन से सच्चाई को स्वीकार कर लिया।

Tags:    

Similar News