Oh My God! मछुआरे ने पकड़ी दुनिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की मछली, किसी 'राक्षस' से कम नहीं है आकार

ये एक बड़ी जनसंख्या वाला क्षेत्र है। यहां नदी के सामने कई बड़ी कठिनाई हैं। इसके साथ ही यहां बड़ी संख्या में मछली पकड़ी जाती है।

Update: 2022-06-21 08:41 GMT

फोनों पेन्ह: व्हेल सबसे बड़ी मछली है जो समुद्र के खारे पानी में रहती है। लेकिन क्या आपको मीठे पानी की सबसे बड़ी मछली के बारे में पता है। 17 साल से जीव विज्ञानी ज़ेब होगन दुनिया की सबसे बड़ी साफ पानी की मछली की खोज में लगे थे। उनकी ये खोज अब पूरी हो गई है। 13 जून को उनकी टीम ने एक विशालकाय स्टिंगरे मछली (Stingray Fish) खोजी है जो साफ पानी में मौजूद अब तक की सबसे बड़ी है।

ये मछली कंबोडिया के मेकांग नदी के मटमैले पानी से निकाली गई है। मछली की लंबाई 13 फीट है और इसका वजन 300 किग्रा है। ये मछली 2005 में थाईलैंड में पकड़ी गई विशाल कैटफिश से ये 6.8 किग्रा ज्यादा है। डॉ. होगन ने कहा कि ये मीठे पानी की अब तक की सबसे बड़ी मछली है। इस प्रजाति की स्टिंगरे मछली बेहद खतरनाक होती है। इनकी पूछ अत्यंत विषैली होती है जो लगभग एक फुट की लंबाई तक पहुंच सकती है। हालांकि ये मछली मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं होती।
मछुआरों के जाल में फंसी मछली

Full View

आम तौर पर ये मछली एक सस्ते प्रोटीन स्रोत के रूप में बाजार में मिलती है। डॉ. होगन दक्षिण एशिया में नदी की जलीय विविधता की रक्षा के लिए काम करने वाले वंडर्स ऑफ द मेकांग प्रोजेक्ट के सदस्य हैं। मछुआरों ने जब इस मछली को पकड़ा तो उन्होंने सबसे पहले डॉ. होगन को सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके जाल में एक बड़ी स्टिंगरे मछली फंसी है। आजतक किसी ने इससे पहले इतनी बड़ी मछली नहीं देखी।
इतनी बड़ी मछली मिलने से वैज्ञानिक हैरान
इस मछली के मिलने से एक महीने पहले ही एक और बड़ी स्टिंगरे मछली मिली थी, जिसका वजन 181 किग्रा था। दो अन्य बड़ी-बड़ी स्टिंगरे को इसी साल पकड़ा गया था। डॉ. होगन ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की मछली मेकांग में मिलना एक अनूठी खोज है। ये एक बड़ी जनसंख्या वाला क्षेत्र है। यहां नदी के सामने कई बड़ी कठिनाई हैं। इसके साथ ही यहां बड़ी संख्या में मछली पकड़ी जाती है।

Tags:    

Similar News