North Korea: उत्तर कोरिया ने फिर किया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण

Update: 2024-07-01 04:00 GMT

North Korea: उत्तर कोरिया ने दो बैलिस्टिक मिसाइल Missileदागी। उत्तर कोरिया ने यह कदम दक्षिण कोरिया की जापान और अमेरिका सेना के साथ संयुक्त अभ्यास के बाद उठाया है। मिसाइलों को दक्षिणपूर्वी उत्तर कोरिया के जंगयोन शहर से उत्तरपूर्वी दिशा में 10 मिनट की दूरी पर लॉन्च किया गया था। पहली मिसाइल सुबह करीब 505 बजे उत्तरपूर्वी दिशा में दागी गई। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच गरमागरमी जारी है। उत्तर कोरिया ने उत्तर-पूर्व दिशा की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइल दागी। बता दें कि अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास के जवाब में ये कार्रवाई की गई है। उत्तर कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने मिसाइल प्रक्षेपण के बारे में जानकारी दी है। ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने इसे लेकर कहा है कि मिसाइलों को दक्षिणपूर्वी उत्तर कोरिया के जंगयोन शहर से उत्तरपूर्वी दिशा में 10 मिनट की दूरी पर लॉन्च किया गया था।पहली मिसाइल उत्तर-पूर्व दिशा की ओर सुबह करीब 5:05 बजे दागी गई।

दूसरी मिसाइल 5:15 पर लॉन्च की गई। कहा जा रहा है कि पहली मिसाइल उत्तर के पूर्वी शहर चोंगाजिन के पानी में गिरेगी। बता दें कि इससे पहले रविवार को उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के सैन्य अभ्यास की निंदा की थी। उन्होंने कहा कि देश उनके खिलाफ आक्रामक और कठोर जवाबी कार्रवाई करेगा। इससे पहले उत्तर कोरिया ने बुधवार को पूर्वी सागर की ओर बैलिस्टिकBallistics मिसाइल दागे थे। वहीं दक्षिण कोरियाई सैन्य सूत्र ने बताया कि इसकी पूरी संभावना है कि दूसरी मिसाइल उत्तर के अंतर्देशीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई होगी। उत्तर की जमीन पर संभावित नुकसान की तत्काल सूचना नहीं दी गई। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने हाल ही में यह भी कहा था कि दक्षिण कोरिया संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ सैन्य गठबंधन के साथ उत्तर कोरिया के किसी भी उकसावे को विफल करने के लिए दृढ़ तत्परता रखता है।

Tags:    

Similar News

-->