दक्षिण कोरिया से अमेरिकी सैनिकों की वापसी पर कोई चर्चा नहीं: Defense Ministry
World वर्ल्ड: दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि सियोल और वॉशिंगटन के बीच वहां तैनात कुछ अमेरिकी सैनिकों की वापसी को लेकर कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है। यह बयान उस रिपोर्ट के जवाब में आया है जिसमें दावा किया गया था कि अमेरिका करीब 4,500 सैनिकों को दक्षिण कोरिया से हटाने पर विचार कर रहा है।
एक की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ सैनिकों को गुआम सहित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अन्य ठिकानों पर स्थानांतरित करने की संभावना जताई गई थी। फिलहाल दक्षिण कोरिया में लगभग 28,500 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।
दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने जोर दिया कि अमेरिका के साथ मिलकर उत्तर कोरिया से निपटने के लिए एक मजबूत संयुक्त रक्षा प्रणाली को बनाए रखा जाएगा।