नाइजर के सैन्य शासन ने अपदस्थों को जान से मारने की धमकी दी

Update: 2023-08-11 11:26 GMT

नाइजर के सैन्य शासन ने अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक से कहा है कि अगर पड़ोसी देशों ने अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम के शासन को बहाल करने के लिए किसी तरह का सैन्य हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो बजौम की हत्या कर दी जाएगी। पश्चिमी देशों के दो अधिकारियों ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को यह जानकारी दी। पश्चिमी देशों के एक सैन्य अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि सैन्य शासन (जुंटा) ने इस सप्ताह अमेरिकी विदेश मंत्रालय की अधिकारी विक्टोरिया न्यूलैंड की नाइजर यात्रा के दौरान उन्हें यह चेतावनी दी थी।

अमेरिका के एक अधिकारी ने भी नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर इस बयान की पुष्टि की। बजौम को 26 जुलाई को सत्ता से हटा दिया गया था। बजौम ने कहा है कि उन्हें उनके आवास पर बंधक बनाया गया है। क्षेत्रीय संगठन ‘इकॉनोमिक कम्युनिटी ऑफ वेस्ट अफ्रीकन स्टेट्स’ (ईसीओडब्ल्यूएएस) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने नाइजर में तख्तापलट के बाद लोकतंत्र बहाल करने के लिए “अतिरिक्त बल” तैनात करने का निर्देश दिया है। हालांकि, संगठन के अधिकारियों ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

Similar News

-->