नए साल पर बम ब्लास्ट की खबर, बार में अफरातफरी

मचा हड़कंप.

Update: 2026-01-01 06:30 GMT
नई दिल्ली: नए साल पर स्विटजरलैंड में ब्लास्ट की खबर है. इस ब्लास्ट में कई लोगों के मारे जाने की खबर है. ये धमाका एक बार में हुआ है. स्विस पुलिस का कहना है कि ये धमाका स्विटजरलैंड के क्रांस मोंटाना शहर में हुआ है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और घायलों को अस्पताल ले जा रही है. ब्लास्ट के बाद इस बार में आग लग गई. इस आग में कई लोग फंस गए हैं. इन्हें स्विस पुलिस की रेस्क्यू टीम बार से बाहर निकाल रही है और अस्पताल भेज रही है.
पुलिस के अनुसार नए साल के मौके पर इस बार में पार्टियां चल रही थी और लोगों की भारी भीड़ थी. इस दौरान धमाका हुआ. स्विस पुलिस ने गुरुवार सुबह बताया कि धमाका क्रैंस मोंटाना के लग्ज़री अल्पाइन स्की रिज़ॉर्ट में हुआ है. स्विस मीडिया के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी स्विट्जरलैंड के वालिस कैंटन में पुलिस प्रवक्ता गेटन लैथियन ने एजेंसियों को बताया, "अज्ञात वजह से धमाका हुआ है."
उन्होंने कहा, "कई लोग घायल हुए हैं, और कई लोगों की मौत हुई है." उन्होंने बताया कि धमाका देर रात करीब 1:30 बजे ले कॉन्स्टेलेशन नाम के एक बार में हुआ, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है, धमाका तब हुआ जब लोग नए साल का जश्न मना रहे थे.
Tags:    

Similar News

null